यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में हुई 62वीं गिरफ्तारी

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) पेपर लीक मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार हुआ है। आरोपी को एसटीएफ की टीम ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था। यह आरोपी राजेश चौहान की प्रिंटिंग प्रेस आरएमएस में काम करता था। पिछले साल ही प्रिंटिंग प्रेस के मालिक राजेश चौहान को एसटीएफ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा लीक मामले में अभी तक 47 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जबकि, पूरे यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में अभी तक कुल 62 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *