एमडीडीए उपाध्यक्ष ने प्राधिकरण की प्रस्तावित एवं गतिमान परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी द्वारा प्राधिकरण की प्रस्तावित एवं गतिमान परियोजनाओं की प्रगति के लिए एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर उनके द्वारा निर्देश जारी किए गए। बैठक में इको पार्क के संबंध में अवगत कराया गया, जिस पर उपाध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि इको पार्क निर्माण के लिए शीघ्र डीपीआर तैयार टेण्डर की कार्यवाही पूर्ण की जाये। बैठक में प्रस्तावित आढत बाजार चैडीकरण से प्रभावित होने वाले दुकानदारों ध् आढतियों की परिसंपत्तियों के मूल्यांकन के अंतिगीकरण एवं व्यपारियों की सहमति अनापत्ति संबंधित बिंदुओं हेतु 17 फरवरी को एक बैठक आहूत किये जाने के निर्देश दिये गए।
प्रस्तावित आढत बाजार के निकट स्थित ग्राम ब्राह्मणवाला में स्थित भूमि पर मच्छी बाजार को स्थानान्तरित किये जाने के संबंध में शीघ्र प्रस्ताव तैयार करते हुए उक्त प्रस्ताव से संबंधित बिंदुओं पर परीक्षण के निर्देश उपाध्यक्ष द्वारा दिये गये। बैठक में उपाध्यक्ष ने नवीन प्रस्तावित आढत बाजारध्आढत बाजार पुनर्विकास परियोजना के शीघ्र शिलान्यास किये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही आढत बाजार के शिलान्यास के समय ही उद्यान अनुभाग से संबंधित कार्यों मालदेवता में प्रस्तावित वॉटरफॉल का सौन्दर्यकरण, गौरा देवी पार्क का सौंदर्यकरण, आई०एस०बी०टी० पार्क, इत्यादि का शिलान्यास भी कराये जाने के निर्देश उनके द्वारा दिये गये। बैठक में संज्ञान में आया कि दिलाराम चैक से मुख्यमंत्री आवास तक प्रस्तावित सौन्दर्यकरण कार्यों हेतु संबंधित ठेकेदार द्वारा किये जा रहे कार्यों में प्रगति नहीं लायी जा रही है। जिस पर उपाध्यक्ष महोदय ने निर्देशित किया कि संबंधित ठेकेदार को नोटिस प्रेषित करते हुए कृत कार्यों की अद्यतन प्रगति से 03 दिवस के भीतर अवगत कराया जाये तथा शेष कार्य ससमय पूर्ण किये जाये। अन्यथा की स्थिति में संबधित ठेकेदार ध् फर्म के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाये। बैठक में संज्ञान में आया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट, 2023 के दौरान जनपद में किये फसाड सुधारीकरणध्सौंदर्यकरण कार्य कई स्थानों पर अपूर्ण हैं, जिस संबंध में निर्देशित किया गया कि अवशेष सभी अपूर्ण कार्यों को गुणवत्ता सहित प्राथमिकता पर पूर्ण कराया जाये। बैठक में हरबर्टपुर में नवनिर्मित बस अड्डे एवं सिटी फॉरेस्ट परियोजना का शीघ्र लोकार्पण किये जाने एवं प्रस्तावित तहसील पार्किंग परियोजना का शिलान्यास भी शीघ्र किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में आमवाला तरला स्थित आलयम आवासीय परियोजना की रेरा पंजीकरण विस्तारीकरण एवं परियोजना के वित्त पोषण हेतु प्रस्तावित लोन की कार्यवाही को शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में अवगत कराया गया कि आलयम् आवासीय परियोजना स्थल पर कतिपय व्यक्तियोंध्नगर निगम द्वारा भूमि के संबंध में स्वामित्व जताया जा रहा है। जिससे निर्माण कार्यों में अवरोध उत्पन्न हो रहा है। निर्देश दिये गये कि परियोजना स्थल का सीमांकन कर निर्माण कार्यों को सुचारू रूप से ससमय पूर्ण कराया जाये। बैठक में निर्देशित किया गया कि प्राधिकरण की समस्त आवासीय परियोजना के विक्रय हेतु एक डंतामजपदह च्संद तैयार किया जाये एवं आलयम आवासीय परियोजना पर न्यूनतम एक मार्केटिंग स्टाफ को नियुक्त किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *