पौड़ी में मतदाता जागरूकता मेले का मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया शुभारंभ

पौड़ी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोतम द्वारा पौड़ी के प्रेक्षागृह में मतदाता जागरूकता मेला (स्वीप मेला) का शुभांरभ किया गया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों व सामान्य जनमानस से मतदान की शपथ दिलाते हुए सभी को अनिवार्य रूप से अपने मतदान का प्रयोग करने की अपील की। इसके पश्चात मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 बी0वी0 आर0सी0 पुरूषोतम की अध्यक्षता में जनपद में स्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के संबंध में वार्ता की गयी।
उन्होंने आगामी चुनाव के संबंध में विभिन्न राजनीतिक दलों के सुझाव आमंत्रित किये तथा उनकी क्वैरी का समाधान किया। इस दौरान जनपद में लोकसभा चुनाव में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करवाने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से स्वस्थ्य पहल करने की अपील करते हुए कहा कि सभी प्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों को मतदान प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के लिए उस पर अमल किया जायेगा। इस दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे, जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चैहान, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह, वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्वेता चैबे, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय तथा राजनीतिक दलों से कमल रावत, ओपी जुगरान, राजेंद्र राणा, त्रिलोक रावत, राजेंद्र सिंह रावत सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *